Featured post

आचार्य चाणक्य की प्रेरणादायक बातें

नमस्कार दोस्तों  आचार्य चाणक्य को कौटिल्य या विष्णुगुप्त मौर्य नाम से भी जाने जाते हैं। आचार्य चाणक्य कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति के महावि...

Showing posts with label new verant carona virus. Show all posts
Showing posts with label new verant carona virus. Show all posts

Sunday, 6 June 2021

एक वायरस ऐसा भी !!


!! नमस्कार दोस्तों !!
भारत में कोरोना वायरस का एक और वैरिएंट आया सामने, जिससे  पांच दिन में ही कम करने लगता है वजन
वैज्ञानिकों के अनुसार , ये वैरिएंट ज्यादा गंभीर और एंटीबॉडी को लगतार कम करने लगता है अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के बाद भारत में एक और नए कोरोना वैरिएंट मिला है जो  पांच दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है। वायरस का यह वैरिएंट ब्राजील में सबसे पहले मिला था लेकिन वहां से एक ही वैरिएंट के भारत में आने की पुष्टि की गई थी। अब वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि ब्राजील से एक नहीं बल्कि दो वैरिएंट भारत में आए हैं और ये दूसरा वैरिएंट बी .1.1.28.2 काफी तेज है यह वैरिएंट तेजी से शरीर का वजन कम कर सकता है और डेल्टा की तरह ये भी ज्यादा गंभीर और एंटीबॉडी क्षमता कम कर सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वायरस के ज्यादातर परीक्षण सीरियाई हैमस्टर पर हो रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर बी.1.1.28.2 से जुड़े मामले बढ़ते हैं तो इसका असर इंसानों पर काफी गंभीर हो सकता है